चालू नाम की प्रधानता
दोहा - यज्ञ और व्यापार में, खेत तथा खलिहान |
जन्म राशि नहीं लीजिये, नामहिं राशि प्रधान ||
राशि (लग्न)
मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धन, मकर, कुम्भ, मीन ये बारह राशियाँ हैं | इनको लग्न भी कहते हैं | प्रत्येक तीस अंश रहती है | इनकी नीचे लिखी चर, स्थिर और द्विस्वभाव ये तीन संज्ञायें हैं | जैसे --
चौo - मेष, मकर और तुला कर्क चर |
सिंह, कुम्भ, वृष, वृश्चिक हैं स्थिर ||
द्विस्वभाव कन्या, धनु, मीना |
मिथुन ज्योतिषी कहें प्रवीना ||
सिंह, कुम्भ, वृष, वृश्चिक हैं स्थिर ||
द्विस्वभाव कन्या, धनु, मीना |
मिथुन ज्योतिषी कहें प्रवीना ||
राशियों की जाति
हैं मीन, कर्क अरु वृश्चिक विप्र जाति,
त्यों मेष, सिंह, धनु क्षत्रिय जाति वाली ||
जानों तुला, मिथुन, कुम्भ विजाति शूद्र,
कन्या, मकर, वृषभ वैश्य सदा बताओ ||
No comments:
Post a Comment